{"_id":"651721f837d7ee8611000704","slug":"advocates-will-assist-in-judicial-work-from-october-3-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3579-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन अक्तूबर से न्यायिक कार्य में सहयोग करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन अक्तूबर से न्यायिक कार्य में सहयोग करेंगे अधिवक्ता
Sat, 30 Sep 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने आम सभा की बैठक जनपद बार अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल के संयुक्त अध्यक्षता में हुई। हापुड़ जिले के मामले को लेकर एक माह से लगातार न्यायिक कार्य से विरत रहने वाले अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि तीन अक्तूबर से अधिवक्ता न्यायिक काम काज में सहयोग करेंगे।
जनपद बार अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि मेंहदावल में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय का विरोध जारी रहेगा। जनपद हापुड़ की घटना की निंदा करते हुए कहा कि हापुड़ के मामले में जिले के अधिवक्ता उनके साथ हैं यदि उन्होंने सहयोग मांगा तो हम उन्हें सहयोग करने को तैयार रहेंगे। पूर्व में लिए निर्णय को स्थगित करते हुए तीन अक्तूबर से न्यायिक कार्य में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, सिविल बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के सी पांडेय, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्र, नवनीत कुमार पांडेय, शकील अहमद, राम अवतार यादव, निरंजन सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।