धनघटा। निबंधन कार्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं का डेढ़ माह से धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारी मांग मुख्यमंत्री दफ्तर तक पहुंच चुकी है।
वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौधरी ने कहा कि धरना-प्रदर्शन निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। दान में अर्जित विवादित भूमि पर अनैतिक रूप से टेंडर कर उप निबंधन कार्यालय भवन निर्माण को हरी झंडी देने वाले प्रमुख सचिव निबंधन व महानिरीक्षक निबंधन को योगी सरकार ने स्थानांतरित कर दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नारायण मिश्र ने कहा कि उप निबंधक कार्यालय का भवन तहसील की भूमि पर बनाया जाए।
प्रदर्शन के दौरान श्रवण चौहान, राधे श्याम मौर्य, सुरेंद्र सिंह, राम दरश चौहान, अन्नपूर्णा मांझी, गंगा राम प्रजापति, उदयभान व अन्य मौजूद रहे।भ