फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   advocates protested

कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
advocates protested
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में अधिवक्ता की गोली मार कर हुई हत्या से आहत थे
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शाहजहांपुर के अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। उसी दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को दिया।

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाए। मृतक अधिवक्ता के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 50,00,000 रुपये मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना के अलावा अन्य जनपदों में भी अधिवक्ताओं की हत्याएं हुईं जो दुखद हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का लागू होना बेहद जरूरी है। इस दौरान जनपद बार के अध्य्क्ष मोहम्मद मोबीन, शशि कुमार ओझा, पूर्व अध्य्क्ष कृष्ण मोहन मिश्र, जुम्मन खां, सत्य नारायण दुबे, शत्रुघ्न यादव, अरुण श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सिविल बार महामंत्री, राकेश जी मिश्र, शकील अहमद, नवनीत पांडेय, रमन राय, रविंद्र तिवारी, सैदा हुसैन, काजी मुनीर अहमद, तारकेश्वर, चतुर जी शुक्ल, त्रयम्बक, मनीष उपाध्याय, बिस्मिल्लाह खां, कमरुद्दीन खा, दुर्गेश मिश्र, मिथिलेश यादव, रतनेश श्रीवास्तव, कन्हैया श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, राजेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed