फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates closed SOC office, complainants returned due to strike

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने बंद कराया एसओसी कार्यालय, हड़ताल के कारण लौटे फरियादी

Sat, 16 Sep 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Advocates closed SOC office, complainants returned due to strike
हापुड़ की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में सांसद और डीएम से वार्ता करते अ​धिवक्ता।संवाद
संतकबीरनगर। ग्राम न्यायालय के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर एसओसी कार्यालय बंद कराया और डीएम को मांग पत्र दिया। अधिवक्ताओं के कामकाज नहीं करने की वजह से मुकदमों की पैरवी में आए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

15 दिनों से अधिवक्ताओं की हड़ताल का असर फरियादियों पर पड़ रहा है। मुकदमों में तारीख जानकर फरियादियों को घर लौटना पड़ रहा है। जो वारंटी गिरफ्तार होकर जेलों में निरुद्ध है, उनकी ज़मानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई अधिवक्ताओं की हड़ताल के करण नहीं हो रही है। लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में जमानत नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी मामलों में काफी संख्या में लोगों की जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। पॉक्सो के मामले में गुड्डू चौधरी की अपील दाखिल है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई। दुष्कर्म मामले में अनूप यादव के जमानत प्रार्थनापत्र की सुनवाई नहीं हो पाई। आशीष, शकील, मोनू, रोशन आदि के मामले में भी जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सिविल बार के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि जिले में चकबंदी अधिकारीगण पत्रावलियों की सुनवाई ग्रामों में जाकर कर रहे है, जिससे बार और बेंच में सामंजस्य स्थापित नहीं हो पा रहा है। 12 सितंबर और 15 सितंबर को सांगठ गांव में जाकर पत्रावली सुनें, जबकि पूरे प्रदेश में हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर है। चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी का यहीं रवैया रहा तो अधिवक्ता वृहद आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगे। इसी बीच डीएम महेंद्र सिंह तंवर और सांसद प्रवीण निषाद पहुंच गए। जिन्हें अधिवक्ताओं ने अपनी समस्या बताई। बाद में डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed