फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates boycotted judicial work and submitted a memorandum.

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार, साैंपा ज्ञापन

Thu, 06 Aug 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Advocates boycotted judicial work and submitted a memorandum.
एडीएम को ज्ञापन सौंपने जाते अ​​धिवक्ता। संवाद
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन खलीलाबाद की बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ द्वारा पारित आदेश पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से अधिवक्ताओं के संवैधानिक और विधिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की गई। इसके बाद एक ज्ञापन एडीएम सत्य प्रकाश को दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता रविन्द्रनाथ पांडेय अध्यक्ष, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने की। उन्होंने कहा कि न्यायालय के कुछ निर्देशों से प्रदेश के अधिवक्ता समाज में असंतोष है। अधिवक्ताओं का मत है कि इन निर्देशों का प्रभाव अधिवक्ताओं की स्वतंत्र प्रैक्टिस, बार की स्वायत्तता और न्यायिक प्रक्रिया पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता के विरुद्ध बिना पक्ष सुने इस प्रकार के निर्देश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। साथ ही मुकदमों के स्थानांतरण और अधिवक्ताओं की प्रैक्टिस से जुड़े मामलों में विधिक प्रक्रिया का पालन आवश्यक बताया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और इस संबंध में ज्ञापन बार काउंसिल ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल एवं संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री नन्हेलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर राव, उपाध्यक्ष रामशंकर मणि, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाठक, संयुक्त मंत्री संजीव कुमार, आनंद वीर मिश्र, इंद्रजीत यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed