फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   advocate will walkout from sdm court

अधिवक्ताओं ने लिया निर्णय

Mon, 01 Jul 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
advocate will walkout from sdm court
एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन

धनघटा तहसील बार एसोसिएशन का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के पदाधिकारियों ने सोमवार से होने वाले धरना प्रदर्शन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। पदाधिकारियों ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार व तहसीलदार व नायब तहसीलदार कोर्ट में कार्य करने का निर्णय लिया है।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालसरन सिंह ने बताया कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और एसडीएम की मनमानी को लेकर एक जुलाई से अधिवक्ता तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिए थे लेकिन अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय की पत्नी का निधन हो गया। जिसके कारण कार्यक्रम को स्थगित करते हुए एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार और तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कोर्ट में कार्य करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक अधिवक्ताओं की मांगों को मान नही लिया जाता है। अंत में अधिवक्ता शोक सभा करके अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय की मृतक पत्नी की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर प्रेमनारायन मिश्र, राधेश्याम मौर्य, अरविन्द श्रीवास्तव, सुनील पांडेय, दिलीप राय, सुरेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed