{"_id":"5d1f93af8ebc3e3cb16c780c","slug":"advocate-said-after-transfer-we-will-work-khalilabad-news-gkp3127991138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम का ट्रांसफर होने के बाद ही करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम का ट्रांसफर होने के बाद ही करेंगे काम
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव हुआ पास
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। अधिवक्ता भवन में मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें तय कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुुमार त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसोसिएशन हमेशा अधिवक्ता हितों के साथ खड़ा रहेगा। जब तक एसडीएम मेंहदावल का स्थानांतरण नहीं होता, अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद सर्वसम्मति से तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ अधिवक्ता दस्तावेज लेखन, प्रार्थना पत्र लेखन समेत अन्य कार्य भी संपादित नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं की एक टीम भी गठित की गई है। यह टीम आंदोलन के बावजूद कार्य करने वाले अधिवक्ताओं की सूची बनाकर अध्यक्ष व महामंत्री को उपलब्ध कराएगी। इस दौरान अधिवक्ता राजकुमार मिश्र, मिठाईलाल यादव, जनार्दन पांडेय, इशरत अली, माहेश्वर त्रिपाठी, हरगोविंद राय, अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, राजन तिवारी, बीडी राय, दिलीप कुमार भट्ट समेत बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।