फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocate filed suit against uncle and cousin

अधिवक्ता ने चाचा और चचेरे भाई पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 10 Nov 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Advocate filed suit against uncle and cousin
अधिवक्ता ने चाचा और चचेरे भाई पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

- एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संतकबीरनगर। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बाप-बेटे पर केस दर्ज किया है। पीड़ित अधिवक्ता ने चाचा और चचेरे भाई पर गंभीर आरोप मढ़ा है। आरोप है कि चचेरे भाई उसे मारने-पीटने के लिए कचहरी में हमलावर हुए और अधिवक्ताओं ने बीच बचाव करके उसकी जान बचाई।
बेलहर कला निवासी पीड़ित अधिवक्ता संतोष राय पुत्र भागीरथी राय का आरोप है कि छह नवंबर की रात सवा नौ बजे उसके चाचा हरिगोविंद राय अकारण ही उसकी विधवा मां को घर पर अकेले पाकर अपशब्द कहने लगे। उसकी मां ने अंदर से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। वह सिविल कोर्ट में संतकबीरनगर में वकालत करते हैं। आरोप है कि सात नवंबर की शाम साढ़े चार बजे हरिगोविंद राय के लड़के कृष्ण कुमार राय उर्फ डिंपू उसे जान से मारने की नीयत से खोज रहे थे। वह न्यायालय से अपनी पत्रावली में पैरवी करके एडीआर विल्डिंग के सामने पहुंचे ही थे। तभी कृष्ण कुमार राय उर्फ डिंपू ईंट उठाकर जान से मारने की नीयत से अपशब्द कहते हुए हमला किए। वह किसी तरह से अपनी जान बचाए। कई अधिवक्ताओं ने बीच -बचाव करके उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार उर्फ डिंपू कचहरी से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें मांग की कि कृष्ण कुमार राय एवं हरिगोविंद निवासी बेलहर कला थाना बेलहर कला हाल पता मोहनापुर नरायणपुर कॉलोनी थाना शाहरपुर चौकी पादरी बाजार जिला गोरखपुर के खिलाफ कोतवाली पुलिस को मकदमा दर्ज करने के लिए आदेशित करें। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि हरिगोविंद राय और कृष्ण कुमार राय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed