फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Adverse entry against two headmasters, salary stopped for seven days

Sant Kabir Nagar News: दो हेडमास्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि सात का रोका गया वेतन

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry against two headmasters, salary stopped for seven days
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाला मिड-डे मील (एमडीएम) के भोजन की सूचना न देना नौ हेडमास्टरों पर भारी पड़ गया है। बीएसए ने दो हेडमास्टरों की गंभीर लापरवाही मिलने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी है, इसके साथ ही सात हेडमास्टरों का वेतन रोक दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी तीन हेडमास्टरों का वेतन रोका जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में 1240 परिषदीय विद्यालय है। इसमें 805 प्राथमिक विद्यालय, 250 कंपोजिट विद्यालय और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। जहां पर करीब एक लाख विद्यार्थी नामांकित है। इनको दिन में मिड डे मील के तहत गरमागरम भोजन दिया जाता है। इसकी सूचना प्रतिदिन मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की बेवसाइट दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पर दर्ज की जाती है। कितने छात्रों ने भोजन किया इसकी सूचना प्रतिदिन देनी होती है। इधर कुछ विद्यालयों ने सूचना देने में लापरवाही बरती। जिस पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आईवीआरएस पर सूचना देने पर बघौली के प्राथमिक विद्यालय समदहा, बेलहर के कंपोजिट विद्यालय गुनाखोर, खलीलाबाद के कंपोजिट विद्यालय बिसरापार और प्राथमिक विद्यालय काजीपुर तथा सांथा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परसिया, मेंहदावल ब्लाॅक के भिटिया कला और हैंसर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुरा के हेडमास्टर का वेतन भोजन न बनने वाले दिन का रोक दिया गया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्राथमिक विद्यालय भगौसा के हेडमास्टर विनोद कुमार चौधरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिगरामीर के हेडमास्टर अरजुमंद फातमा को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी गई है। इन पर पहले भी एमडीएम में लापरवाही के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed