फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration woke up, road construction work started

Sant Kabir Nagar News: जागा प्रशासन, सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 06 Sep 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up, road construction work started
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के आजाद चौक पर चार माह से सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई थी। इससे उड़ रही धूल से राहगीर और दुकानदार परेशान थे। इसके साथ ही आए दिन इस पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार की रात सड़क बनाने का कार्य कराया, जिससे लोगों को राहत मिली है। शहर के आजाद चौक पर बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इसके साथ ही यहां पर अंडरग्राउंड नाले के लिए सड़क तोड़ दिया गया था, जिससे गिट्टी ऊपर आ गई थी। चार माह पहले सड़क बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने इस पर गिट्टी डालकर उसे ऊंचा किया था, लेकिन उसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

सड़क पर पड़ी गिट्टियां बाहर आ गई थीं। इसको बनवाने की मांग लोग काफी दिनों से कर रहे थे। सड़क से वाहन जाते समय धूल उड़ने लगी थी, जिससे आस पास के दुकानदार काफी परेशान थे। यहीं नहीं राहगीरों की बाइकें भी इस पर फिसल जाती थी। पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार की रात में इस सड़क को बनवाने का कार्य शुरू किया, जिससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार सीपी राय, आलोक कुमार, विजय ने बताया कि सड़क न बनने से वाहन जाते समय धूल दुकान के अंदर तक आता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब इस सड़क को बनाया जा रहा है तो दिक्कत कम हो जाएगी। नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि सड़क को बनाया जा रहा है। जिससे राहगीरों को समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed