{"_id":"6686fe00eb579e418c087864","slug":"administration-will-keep-an-eye-on-anti-social-elements-sdm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117103-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की रहेगी नजर : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की रहेगी नजर : एसडीएम
Fri, 05 Jul 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल थाना परिसर में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बृहस्पतिवार को मेंहदावल थाना परिसर में मोहर्रम और सावन माह को लेकर पीस कमेटी की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की, वहीं असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन को नजर रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि मोहर्रम और सावन माह करीब है। हर पर्व भाईचारे, सद्भावना प्रेम और सौहार्द का प्रतीक होता है। मोहर्रम के पर्व पर कोई नई परंपरा नहीं कायम होगी। जिस तरह पहले से मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा था, उसी तरह मनाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह, दीवान अमित सिंह, शुभम सिंह, पूर्व सभासद वाहिद अली अंसारी, सभासद संघ अध्यक्ष अब्दुल मन्नान, सभासद आशीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।