{"_id":"645a9276948866f8840aa7a6","slug":"administration-busy-preparing-for-voting-khalilabad-news-c-7-1-158783-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मतदान और मतगणना कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मतदान और मतगणना कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन
Wed, 10 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान होगा। मतदान के बाद निकायवार मतपेटिकाएं जमा किए जाने के लिए निर्धारित केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मतगणना 13 मई को होगी।
एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि निकायों की मतगणना निर्धारित मतगणना केंद्रों पर कराई जानी है। उन्होंने बताया कि तहसील खलीलाबाद में नगर पालिका खलीलाबाद का मतगणना स्थल स्वर्ण जयंती हाल हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगा। स्ट्रांग रूम स्वर्ण जयंती हाल के ऊपर प्रथम तल पर कक्ष संख्या-छह को बनाया गया है। नगर पंचायत मगहर के लिए मतगणना स्थल विज्ञान संकाय कक्ष संख्या-43 हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगा। खलीलाबाद एवं स्ट्रांग रूम विज्ञान संकाय कक्ष संख्या-40 हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद एवं नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के लिए मतगणना स्थल व्यायामशाला हाल हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद तथा स्ट्रांग रूम विज्ञान संकाय कक्ष संख्या- 41 हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाया गया है।
इसी प्रकार मेंदहावल तहसील में नगर पंचायत मेंहदावल के लिए मतगणना स्थल कक्ष संख्या-20 श्रीजगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल एवं स्ट्रांग रूम कक्ष संख्या-18 श्रीजगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल, नगर पंचायत बेलहर कला का मतगणना स्थल कक्ष संख्या 10. श्रीजगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल तथा स्ट्रांग रूम कक्ष संख्या नौ श्रीजगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल में बनाया गया है। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के लिए मतगणना स्थल कक्ष संख्या-11 श्रीजगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल एवं स्ट्राग रूम कक्ष संख्या-12 में बनाया गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के लिए मतगणना स्थल श्रीताराचंद महाविद्यालय मिठना हैंसर बाजार धनघटा के उत्तरी भवन में आडिटोरियम में निर्धारित है। स्ट्रांग रूम इसी के उत्तरी भवन में होगा। नगर पंचायत हरिहरपुर के लिए मतगणना स्थल श्री ताराचंद महाविद्यालय मिठना हैंसर बाजार धनघटा के उत्तरी भवन, गर्ल्स कामन रूम में तथा स्ट्रांग रूम उत्तरी भवन में स्थित विद्यालय के कार्यालय में बनाया गया है।