{"_id":"69e7c5eaf4d315d34f023ab4","slug":"administration-alert-on-petroleum-and-gas-problem-meeting-held-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149462-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेट्रोलियम पदार्थ व गैस की दिक्कत पर प्रशासन सतर्क, की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेट्रोलियम पदार्थ व गैस की दिक्कत पर प्रशासन सतर्क, की बैठक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में इंडियन आयल, बीपीसीएनल, एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस आपूर्ति के सुचारु संचालन के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने सभी सेल्स ऑफिसर को पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ले अवगत कराया कि जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु है। पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर क्रय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक भंडारण से बचें।