फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Adjourn the meeting for lack of quorum

कोरम के अभाव में बैठक स्थगित

Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Adjourn the meeting for lack of quorum
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 जिला पंचायत की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक का 24 जिला पंचायत सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। सदस्यों का आरोप था कि एजेंडा स्पष्ट नहीं है, ऐसे में बैठक स्थगित की जाए। साथ ही मांग किया कि हाल ही में कराई गई निविदा को निरस्त किया जाए, क्योंकि निविदा में दर्शाई गई कार्य योजनाएं कार्य समिति के जरिए पास नहीं है। सदस्यों के बैठक में न आने से कोरम पूरा नहीं हुआ, इससे बैठक स्थगित कर दी गई। अब यह बैठक दो अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन

  जिला पंचायत की बैठक के लिए नौ बिंदुओं का एजेंडा तय कर किया गया था। शनिवार को दोपहर में साढ़े बारह बजे बैठक शुरू होनी थी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव और अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह, डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव के साथ ही तमाम अधिकारी और कुछ जिला पंचाय सदस्य पहुंच गए। इधर 24 जिला पंचायत सदस्य बैठक का बहिष्कार करते हुए जिला पंचायत कार्यालय पहुंच गए और बैठक स्थगित करने की मांग किया। सदस्यों का आरोप था कि बिंदु एजेंडा में दर्शाई गए बिंदु स्पष्ट नहीं है। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद ने कहा कि एजेंडा में क्रम संख्या छह और सात जो क्रमश: मनरेगा और राज्य वित्त से संबंधित है, उनकी विस्तृत जानकारी क्षेत्रवार समान रूप से बुकलेट में दर्शाकर सदस्यों को बुकलेट उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

  इससे सदस्यों को यह ज्ञात हो सके कि सदन में किन योजनाओं पर चर्चा करके अनुमोदित करना है। प्रस्तावित एजेंडा जिला पंचायत की समिति से पास कराया गया है कि नहीं इसकी भी जानकारी सदस्यों को नहीं है। इसलिए बैठक का कोई औचित्य तब तक नहीं बनता जब तक कि समस्त कार्य योजना जिला पंचायत की कार्य समिति पास कराकर उसकी बुकलेट अध्ययन के लिए सदस्यों को उपलब्ध न करा दी जाए। बहिष्कार करने वालों में मोहम्मद अहमद, नीना देवी, रूखसाना खातून, बलिराम यादव, अर्जुन प्रसाद, साबरा खातून, इमराना खातून, इसरत जहां, मालती देवी, प्रमोद यादव,ऊषा देवी, प्रेमलता सिंह राठौर, मुकेश कुमार यादव, वीरेंद्र पांडेय, जब्बार अली, अवधेश, कलीमुन्निशा, गयासुद्दीन, संजय राना, संतोष चौहान, अशोक कुमार चौधरी, मेहताब आलम, प्रेमलता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दूसरी तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष व अधिकारी काफी देर तक सदस्यों के बैठक में आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब सदस्य नहीं पहुंचे तो कोरम का अभाव मानते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दी। अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब दो अप्रैल को जिला पंचायत की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed