फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aditi of Khalilabad got 97th rank and Iqbal of Mehdawal got 998th rank

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद की अदिति को 97वीं व मेंहदावल के इकबाल को 998वीं रैंक

Tue, 22 Apr 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Aditi of Khalilabad got 97th rank and Iqbal of Mehdawal got 998th rank
अदिती छापड़िया
संतकबीरनगर। यूपीएससी परीक्षा में जिले के दो मेधावियों ने अपना परचम लहराया है। खलीलाबाद के प्रतिष्ठित व्यवसायी आशीष छापड़िया की बेटी अदिित छापड़िया को इस परीक्षा में 97वीं रैंक मिली है। वहीं मेंहदावल तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी इकबाल अहमद को 998वीं रैक प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के गोलाबाजार निवासी अदिित छापड़िया ने मात्र 24 साल की आयु में दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा पास की है। पिछले वर्ष की यूपीएससी परीक्षा उन्होंने पहले प्रयास में पास की थी और दूसरी सूची में उनका नाम आया था।
विज्ञापन

इस दौरान अदिति को आरपीएफ कैडर मिला था। उस समय वह दूसरे प्रयास की प्री परीक्षा पास कर चुकी थीं। साल भर का अवकाश लेकर उन्होंने मेंस की तैयारी की और उन्हें 97वीं रैंक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदिति छापड़िया बचपन ही शिक्षा के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी स्कूली शिक्षा मेयो काॅलेज अजमेर (राजस्थान) से हुई। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम काॅलेज आॅफ कामर्स से स्नातक की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने पहले अवसर में यूपीएससी पास की।
वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार के लोगों के साथ ही साथ अन्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed