फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ADG took stock of election preparations

Sant Kabir Nagar News: चुनाव तैयारियों का एडीजी ने लिया जायजा

Tue, 27 Feb 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
ADG took stock of election preparations
लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लूमिंग बड्स स्कूल में फार्स रूकने को लेकर निरीक्षण करते एडीजी
संतकबीरनगर। जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को एडीजी गोरखपुर जोन ने मंगलवार को जायजा लिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डॉक्टर केएस प्रताप कुमार ने एसपी सत्यजीत गुप्ता के साथ विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के प्रभा देवी महाविद्यालय एवं ब्लूमिंग बड्स स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व के चुनावों में घटित घटनाओं की समीक्षा कर समय से पहले सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को जो किसी भी प्रकार के मुकदमें में अभियुक्त हो उनके शस्त्र जमा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गंभीर अपराधों में जमानत पर बाहर आए अभियुक्तों की जमानत निरस्त कराकर जेल भेजने को कहा। इस अवसर पर एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, प्रभारी कोतवाल रामेश्वर यादव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed