फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action will be taken against those showing poor ranking on CM Dashboard: DM

सीएम डैश बोर्ड पर खराब रैंकिंग दर्शाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those showing poor ranking on CM Dashboard: DM
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक और ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, जल जीवन मिशन व पर्यटन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि कार्याें के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने पीएम सूर्य घर, आवास योजना ग्रामीण, भवन निर्माण, जल जीवन मिशन, हर घर नल, फैमिली आईडी, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य योजना, निपुण परीक्षा आंकलन, ऑपरेशन कायाकल्प, मध्याह्न भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, ग्रामीण स्टेडियम, ओपेन जिम का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत आदि फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए डाटा की फीडिंग कराई जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गो आश्रय स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर भूसा, चारा पानी आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं। पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर आख्या उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, उनका कार्य निश्चित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें।

बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, डीआईओएस हरिशचन्द्र नाथ, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed