{"_id":"68ffbb6e592b443b490fdb72","slug":"action-will-be-taken-against-officers-showing-poor-ranking-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-140348-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब रैंकिंग दर्शाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब रैंकिंग दर्शाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Tue, 28 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास एवं कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियांवयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैंकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के दौरान डीएम ने खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग और कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों एवं योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें। डीएम ने उपभोक्ताओं के विद्युत बिल सुधार के प्रकरणों में पेंडेंसी जीरो करने, जनपद के विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन अथवा कनेक्शन शिफ्टिंग, पोल शिफ्टिंग आदि के प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों को परीक्षणोंपरांत निस्तारण करने, पाइप्ड पेयजल योजना से आच्छादित समस्त ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को शत प्रतिशत पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए डाटा की फीडिंग कराने आदि के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने विकास कार्यों से संबंधित विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विकासखंड में संचालित समस्त विकास योजनाओं की विकासखंड स्तर पर समीक्षा करते रहे, जिससे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर संबंधित विभाग को निर्देशित किया जा सके।
डीएम ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसीएनआरएलएम प्रवीण शुक्ल, पीडी विजयंत कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, बीएसए अमित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण आदि मौजूद रहे।