{"_id":"6a0e00c9fd9601eed00a51c4","slug":"action-will-be-taken-against-negligence-in-igrs-complaints-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150828-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई न किए जाने की मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई।
एसपी ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस प्रकरणों का निस्तारण त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। एसपी ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी कर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।