{"_id":"6730f97451a1029e4f0abbf4","slug":"action-under-gangster-act-against-three-in-murder-of-electrician-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123604-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली मिस्त्री की हत्या में तीन पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली मिस्त्री की हत्या में तीन पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
Sun, 10 Nov 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र से मई माह में मंगेतर का अपहरण करके हत्या की दी गई। इस मामले में युवती समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोतवाली पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिया। अब पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद हत्याराेपियों के ऊपर शिकंजा कसते हुए उत्तर प्रदेश गिरोहबंध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को वह क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान सूचना मिला कि पंकज कुमार प्रजापति निवासी आमा थाना गौर जनपद बस्ती का एक गिरोह है। किशन राजभर निवासी महुआपार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती और सरस्वती निवासी मकदूमपुर थाना दुधारा सक्रिय सदस्य है, जो हत्या जैसा अपराध करते हैं।
कोतवाली खलीलाबाद में आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या समेत अन्य अपराध में केस पंजीकृत है। लोगों में उनके दहशत को देखते हुए इनका समाज में स्वतंत्र व स्वच्छंद रहना जनहित में नहीं है। इसे देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार करके डीएम को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। छह नवंबर को डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद तीनों पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।