{"_id":"69bb03c3348d24759b08a5f6","slug":"action-taken-against-unfit-school-vehicles-seven-vehicles-challaned-in-two-days-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147665-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनफिट स्कूली वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिन में सात वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनफिट स्कूली वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिन में सात वाहनों का चालान
विज्ञापन
- एआरटीओ की तरफ से शुरु हुआ स्कूल वाहनों का जांच अभियान
संतकबीरनगर। जिले में अनफिट स्कूली वाहनों पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिनों में चलाए गए जांच अभियान के दौरान सात स्कूली वाहनों पर कार्रवाई हुई है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह की तरफ से छात्रों के जीवन भविष्य को देखते हुए स्कूल वाहनों की जांच का अभियान तेज कर दी गई है।
एआरटीओ कार्यालय की तरफ से स्कूल संचालकों को कई बार स्कूल वाहनों के कागजात सही कराने के लिए नोटिस व रिमाइंडर दिया गया। इसके बाद भी स्कूल संचालकों ने अपने स्कूल वाहन के कागजात को सही कराने में रूचि नहीं ली। एआरटीओ कार्यालय की मानें तो जनपद में अभी भी 150 स्कूल वाहन ऐसे हैंं, जिनके सभी कागजात सही नहीं और वह अनफिट सड़कों पर छात्रों के जीवन को दांव पर लगाकर फर्राटा भर रहे हैं।
ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय की तरफ से काम तेज कर दिया गया है। एआरटीओ कार्यालय की मानें तो दो दिनों में सात स्कूल वाहनों का जांचकर उनके कागजात सही न होने पर बंद कराया गया। विभाग की तरफ से आगे भी इस तरह की कार्रवाई किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि जिले में 150 स्कूल वाहन अभी भी अनफिट हैं। कई बार कहने के बाद भी स्कूल संचालकों ने अपने वाहन के कागजात सही नही कराया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्कूल वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। जांच के दौरान जो भी वाहन पकड़ में आएंगे, उनके खिलाफ मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।