{"_id":"6a358350e95535ea7208673c","slug":"accused-wanted-under-the-gangster-act-arrested-police-nabbed-him-from-the-village-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152499-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांव से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांव से दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहरकला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस के अनुसार थाना बेलहरकला में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में वांछित अशोक गुप्ता निवासी लोहरसन को शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष हरिकेश भारती के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए 10 अप्रैल को उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह वांछित था।
विज्ञापन
अभियुक्त अशोक गुप्ता के खिलाफ बेलहरकला थाने में धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संगीन धाराओं समेत कई प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में आठ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इनमें गैंगस्टर एक्ट की एक अन्य प्राथमिकी भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।