फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused summoned to court in check bounce case

Sant Kabir Nagar News: चेक बाउंस मामले में आरोपी कोर्ट में तलब

Wed, 21 Aug 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accused summoned to court in check bounce case
- मेंहदावल रोड पर खलीलाबाद के पास जमीन खरीदने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। न्यायालय सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट ने आठ लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी को तलब किया है।
पूर्वी बंजरिया खलीलाबाद निवासी नागेंद्र कुमार सिंह ने कोर्ट में आवेदन दिया कि ग्राम लोहरौली के कृष्ण कुमार चौरसिया जमीन क्रय-विक्रय का कार्य करते हैं। नागेंद्र ने मेंहदावल रोड खलीलाबाद के पास बेची जा रही भूमि के संबंध में आरोपी कृष्णा चौरसिया से बात की। आरोपी जमीन को 25 लाख रुपये में बेचने को राजी हो गया।नागेंद्र ने आरोपी को जमीन के क्रय के लिए आठ लाख रुपये सितंबर 2023 को दिया। शेष रुपया इकट्ठा करके आरोपी के पास रजिस्ट्री करने के लिए गया।

आरोपी ने भूमि की रजिस्ट्री करने से मना करते हुए 26 अक्तूबर 2023 को आठ लाख रुपये का चेक नागेंद्र को दिया। उसने चेक को कैश कराने के लिए बैंक में लगाया लेकिन 22 दिसंबर 2023 को बाउंस हो गया। थक हार कर नागेंद्र ने सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इस मामले में आरोपी कृष्णा चौरसिया को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed