{"_id":"66870a0a376ded74fd0dbe84","slug":"accused-of-slapping-doctor-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-117146-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डाॅक्टर पर थप्पड़ जड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डाॅक्टर पर थप्पड़ जड़ने का आरोप
Fri, 05 Jul 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग के संविदा इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन को जिला अस्पताल के एक चिकित्सक ने तमाचा जड़कर भगा दिया। ईएमटी ने सीएमओ को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई।
मेडिकल टेक्निशियन अखिलेश चौधरी ने बताया कि सीएचसी मेंहदावल से जिला अस्पताल के लिए रेफर 20 वर्षीय युवती को गंभीर रूप से अस्वस्थ हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया। युवती के साथ उसके अध्यापक थे। युवती कोचिंग के दौरान अस्वस्थ हो गई थी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अमित सिंह ने युवती के पिता का नाम पूछा। मेडिकल टेक्निशियन ने बताया कि युवती के बेहोश होने के कारण उसके पिता का नाम पता नहीं चल सका। जिस पर डाॅक्टर ने उल्टा सीधा बोलते हुए थप्पड़ जड़ कर भगा दिया।
इमरजेंसी में तैनात डाॅ. अमित सिंह ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि 108 नंबर एबुलेंस चालक एक बीमार लड़की को मेंहदावल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर लाया था। बीमार लड़की के पिता का नाम न पता होने के कारण मैंने उसे केवल डांटा था, मारने का आरोप बेबुनियाद है।