{"_id":"64b82848e0e0004795015816","slug":"accused-of-robbery-in-dhanghata-area-were-caught-for-money-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-499-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनघटा क्षेत्र में में हुई लूट के आरोपी रकम के पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनघटा क्षेत्र में में हुई लूट के आरोपी रकम के पकड़े गए
Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
धनघटा पुलिस ने लुट के आरोपी को पकड़ कर प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एएसपी।
धनघटा क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 1.05 लाख की हुई थी लूट
-पूछताछ के बाद लूट की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया
-लुटेरों के पास से लूट की रकम बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में मंगलवार को फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की वारदात में शामिल चारों लुटेरों को पुलिस ने बुधवार को मूडाडीहा के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटे गए 1,05 920 रुपये बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया।
एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ धनघटा ब्रजेश सिंह ने संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता में बताया कि गोरखपुर जिले के पीपीगंज क्षेत्र के करतहरी निवासी बृजेश कुमार यादव पुत्र श्रीराम यादव चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत हैं। वह मंगलवार को धनघटा शाखा से पैसों का कलेक्शन कर 1, 05 920 रुपये बैग में रखकर बाइक से जा रहे थे।
रास्ते में माधोपुर गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और रुपयों का बैग छीन ले गए। लूट के बाद भागने के दौरान बदमाशों की एक बाइक मौके पर छूट गई। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज जांच शुरु की। एसओ धनघटा संतोष मिश्रा ने सूचना के आधार पर बुधवार को मूडाडीहा के पास से लूट की घटना में शामिल चारों लुटेरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों की पहचान शिवम उर्फ दिव्यांक यादव निवासी भेडिया, कोतवाली, दक्षराज मौर्या निवासी महुआडाबर, महुली,
अवनीश उर्फ गुड्डू चौधरी निवासी मेहनिया, महुली ,अभिषेक गोस्वामी निवासी तामेश्वरनाथ कोतवाली के रुप में हुई। पकड़े गए लुटेरों के पास से लूट के 1, 05 920 रुपये नकदी और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुआ। जबकि 16 मई 2023 को निहैला गांव के पास एक महिला से सोने का लाॅकेट छीन कर बेचने के एवज में मिले 1250 रुपये मिला।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि माधोपुर बाग के सामने बृजेश कुमार यादव को ओवरटेक कर रोक कर उनके हाथ से लाल रंग के पिट्ठू बैग को छीन लिया गया था। जिसमें 1, 05, 920 रुपये थे। जिसमें से तीन लोगों को 25-25 हजार रुपये व शिवम यादव को 30,920 रुपये हिस्सा मिला था।
शिवम यादव व दक्षराज मौर्या ने बताया कि 16 मई को निहैला गांव के पास एक महिला से एक सोने का लाॅकेट छीन ली थी। जिसे बाद में फेरी वाले को बेंच दिया था। जिसका बचा हुआ 1250 रुपये बरामद किया गया। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। एएसपी ने लूट की वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम दिए जाने की घोषणा की।