फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of rape on the pretext of marriage

Sant Kabir Nagar News: फोन पर हुआ प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Fri, 20 Jan 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape on the pretext of marriage
फोन पर हुआ प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
विज्ञापन

युवती ने कोतवाली में आरोपी युवक पर दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मोबाइल फोन पर बातचीत करते-करते युवक और युवती के बीच प्यार हो गया। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी से मुकर गया। इससे आहत युवती ने शुक्रवार को कोतवाली में आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
खलीलाबाद के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती (23) का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव के निवासी आरोपी युवक से मोबाइल फोन के जरिए उसका संपर्क हुआ। बाद में दोनों में प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात करने पर पहले टालमटोल कर रहा था। अब शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता शुक्रवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी युवक खलीलाबाद में रहकर पढ़ाई करता था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला सिपाही की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed