फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of molesting the student, complaint to the police

Sant Kabir Nagar News: छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पुलिस से की शिकायत

Thu, 17 Aug 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting the student, complaint to the police
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा से स्कूल जाते समय गांव के युवक ने छेड़खानी की। छात्रा की मां ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की। पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी से स्कूल जाते समय गांव का ही युवक आए दिन छेड़खानी करता है व फब्तियां कस कर परेशान करता है। युवक की इस हरकत की शिकायत आरोपी के परिजनों से करने पर उसे धमकी देकर भगा दिया गया। उसने इसकी शिकायत बखिरा पुलिस चौकी पर एक पखवाड़ा पूर्व की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के इस रवैये से आरोपी का मनोबल बढ़ गया है। पुत्री स्कूल जाने से डरती है। महिला ने आरोपी के खिलाफ बखिरा पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ श्याममोहन ने बताया कि मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed