फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of grabbing 6618 kg chicken, case registered

Sant Kabir Nagar News: 6618 किलो मुर्गा हड़प करने का आरोप, केस दर्ज

Tue, 07 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing 6618 kg chicken, case registered
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म संचालक पर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये कीमत के मुर्गा हड़प करने का आरोप लगा है। गोरखपुर की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शाखा प्रबंधक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोरखपुर जनपद के मेसर्स सगुना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड शाखा के प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बतौर अनुबंध पर उनकी कंपनी चूजा पालन का कार्य करती है। आरोप है कि छह नवंबर 2023 को कंपनी के साथ रवि सिंह निवासी अहिरौली थाना दुधारा के साथ लिखित अनुबंध हुआ। अनुबंध के अनुसार फार्म का देखभाल रवि सिंह के जिम्मे थी। 21 जुलाई को 3640 चूजा रवि सिंह के पोल्ट्री फार्म पर दिया गया। देखरेख व जांच के दौरान 157 मुर्गों की मौत हो गई। एक सितंबर को कंपनी का सुपरवाइजर फार्म पर गया तो मुर्गे उपलब्ध नहीं थे, फार्मर रवि सिंह ने चोरी की नीयत से गबन करके सभी मुर्गों को बेच दिया। चोरी किए गए 3483 मुर्गों का औसत वजन लगभग 6618 किलोग्राम बाजार भाव के हिसाब से लगभग 5,62,504 रुपये का कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाया है। थाना दुधारा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed