फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of forging ancestral land deed

Sant Kabir Nagar News: पुश्तैनी जमीन का कूटरचित बैनामा कराने का आरोप

Wed, 14 Oct 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of forging ancestral land deed
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार निवासी नूरुद्दीन ने धौरहरा गांव स्थित अपनी पुश्तैनी जमीन का कूटरचित तरीके से बैनामा कराने और उस पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपने पट्टीदार समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में नूरुद्दीन ने बताया कि धौरहरा गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है। करीब 50 वर्ष पहले परिवार में आपसी सहमति से जमीन का बंटवारा हुआ था। इसके बाद से वह अपने हिस्से की जमीन पर काबिज हैं और खेती करते आ रहे हैं। आरोप है कि जमीन के अभिलेख निकलवाने पर पता चला कि उनके पट्टीदार मोहम्मद अमीन ने उनके हिस्से की जमीन की गलत चौहद्दी दर्शाकर 10 जनवरी 2025 को मोहम्मद अल्ताफ के नाम बैनामा कर दिया। पीड़ित के अनुसार, संबंधित जमीन पर उनका कब्जा है। वहां पक्का निर्माण और बाउंड्री भी बनी हुई है। इसके बावजूद मोहम्मद अमीन, मोहम्मद अल्ताफ, अनिल कुमार और मोहम्मद ंकासिम अंसारी की मिलीभगत से जमीन का गलत तरीके से क्रय-विक्रय किया गया। आरोप है कि पहले किए गए बैनामे में भी दिशाओं और चौहद्दी का उल्लेख इस तरह किया गया, जिससे उनके हिस्से की जमीन को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सके।
विज्ञापन

नूरुद्दीन ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। गलत चौहद्दी दर्शाकर बैनामा कराने के संबंध में पूछने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जमीन बेचने और कब्जा करने की धमकी से वह और उनका परिवार भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed