फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of deception and assault under the pretext of marriage.

Sant Kabir Nagar News: शादी के नाम पर धोखा देने और मारपीट का आरोप

Thu, 01 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of deception and assault under the pretext of marriage.
बेलहर। क्षेत्र के एक गांव की महिला को शादी के नाम पर धोखा देने और बाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेलहर थाना क्षेत्र की पीड़िता ने तहरीर दी है कि उसकी शादी 5 नवंबर 2024 को बृजेश कुमार से कराई गई थी। शादी के बाद वह 23 नवंबर 2025 तक पति के साथ रही। इस दौरान सामाजिक रूप से विवाह स्वीकार किया गया और दोनों के बीच दांपत्य संबंध भी बने। आरोप है कि बाद में पति ने उसे छोड़ दिया और फोन बंद कर संपर्क तोड़ लिया। जब पीड़िता ने बात करने का प्रयास किया तो यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि शादी के बाद उसका उससे कोई संबंध नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखा किया गया और करीब एक वर्ष तक शारीरिक शोषण किया गया। यह भी आरोप लगाया है कि 4 दिसंबर 2025 को उसके साथ मारपीट की गई। जबकि 29 दिसंबर को सास व अन्य परिजनों ने दुर्व्यवहार किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति बृजेश कुमार समेत सास व चाचा, ससुर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed