{"_id":"683751f44144dcfced01332b","slug":"accused-of-cheating-of-rs-125-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133298-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 1.25 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 1.25 लाख की ठगी का आरोप
Wed, 28 May 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सऊदी अरब भेजने के नाम पर देवरिया के एक युवक से सवा लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसपी और कोतवाली को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
देवरिया जिले के मईल निवासी इमरान ने बताया कि उसकी संतकबीरनगर के आरोपी से मुलाकात लखनऊ में हुई थी और दोनों के बीच व्यवहार बन गया। उसको भ्रम में डालकर आरोपी ने कहा कि पासपोर्ट बीजा बनवाकर सऊदी चले जाओ उसके संपर्क में एक व्यक्ति है वह काम करवा देगा।
आरोपी की बातों में आकर वह जाकर उनसे मिला तो उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बनवालो और बीजा के लिए पैसा लगेगा। तुमको सऊदी में भेजवा देंगे। वह दोनों की बातों में आकर बीजा के लिए अनेक किस्तों में ऑनलाइन कुल 89 हजार और नकद 25 हजार रुपये दिया। 31 दिसंबर 2024 को मुंबई जाने को कहा और कहा कि तुम्हारी नौकरी ड्राइवर में लग रही है।
विज्ञापन
मुंबई जाने पर ट्रेवल्स के कर्मचारी समझा रहे थे कि उन लोगों को सऊदी में बकरी चराना है और घर का काम काज करना है। वहां जाने के बाद दो साल के अंदर घर आते हो तो 10 हजार रियाल जुर्माना लगाया जाएगा।
जब उसने आरोपियों से इन सब बातों के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि अब वह जिम्मेदार नहीं हैं। न जाने पर पैसा डूब जाएगा। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।