{"_id":"6ac93fd099d60df7d002a70f","slug":"accused-of-beating-a-married-woman-and-leaving-her-at-her-parents-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158665-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाहिता को मारपीट कर मायके में छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाहिता को मारपीट कर मायके में छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर मायके के पास छोड़ दिया। महिला थाने की पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बखिरा थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी 21 मई 2024 को सिद्धार्थनगर के आदित्य कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति आदित्य कुमार, सास मंजुलता, ससुर दिनेश कुमार, ननद प्रीति और देवर अमन कुमार कम दहेज लाने का ताना देने लगे। वे अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।
विवाहिता ने कई बार शिकायत की लेकिन प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि आठ जुलाई 2026 की सुबह करीब पांच बजे ससुराल के लोग उसे कार में बिठाकर ले गए। रास्ते में मारपीट करते हुए उसका स्त्रीधन छीन लिया और सड़क पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
ो