फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of attempt to murder sent to jail

Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास का आरोपी भेजा गया जेल

Mon, 30 Oct 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempt to murder sent to jail
सेमरियावां। दुधारा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सोमवार को बूढ़ाननगर उर्फ मदाइन से गिरफ्तार किया। बुढ़ाननगर गांव में 18 मई को कोटे की दुकान के चयन को लेकर गांव के चाय की दुकान पर मारपीट हुई थी। इस मामले में वसीउल्लाह ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई समीउल्लाह को कोटे की दुकान के चयन को लेकर इम्तियाज, मोहम्मद शोएब, सुहेल अहमद, अब्दुल वहीद उर्फ लंगड़,मोहम्मद हद्दीश उर्फ झिनकू, करम हुसैन, अहमद हुसैन, तव्वाब, राजू ने गोलबंद होकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि बुढ़ाननगर ( मदाईन) गांव निवासी आरोपी इम्तियाज अहमद को गांव से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed