फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accused Headmaster suspended

आरोपी हेडमास्टर निलंबित

Mon, 22 Aug 2016 11:00 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 22 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
accused Headmaster  suspended
बीएसए जगदीश शुक्ल के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में आरोपी हेडमास्टर को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। हेडमास्टर पर बीएसए को जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने आदि के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि 20 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय चमरसन में तैनात हेडमास्टर केशरी लाल अपने कुछ साथियों के साथ उनके कार्यालय में शाम करीब छह बजे आए और पूर्व में निलंबित किए गए एक हेडमास्टर के निलंबन का कारण पूूछने लगे। इतने में ही केशरी लाल आक्रोशित होकर कार्यालय में गाली गलौच करने लगे। कार्यालय में रखी कुर्सी मारने के लिए उठा ली। कुछ शिक्षकों ने उन्हें रोक लिया। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डाला और बिना अनुमति के शाम को कार्यालय आना भी गलत है।
विज्ञापन


इसके साथ ही केशरी लाल ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी। केशरी लाल को नियुक्ति प्राधिकारी को गाली देना, सरकारी कार्य में बाधा डालना, गाली देना समेत अन्य आरोपों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में केशरी लाल को बीआरसी बघौली से संबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल, बघौली और हैंसर को संयुक्त रूप से जांच सौंपी गई है। इससे पूर्व भी हेडमास्टर केशरी लाल वर्ष 2011 एक लिपिक के साथ मारपीट कर चुके हैं, उस समय भी वह निलंबित हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed