फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested for obtaining a passport using forged documents.

Sant Kabir Nagar News: फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for obtaining a passport using forged documents.
संतकबीरनगर। धनघटा थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने तथा पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल निवासी भिटहा उर्फ कटहा, थाना धनघटा का निवासी है। उसे तहसील धनघटा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 16 जनवरी 2026 को वादी अनिल कुमार राय की तहरीर पर धनघटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि राहुल ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाया था। विवेचना के दौरान अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
---------------
नाम, जन्मतिथि और पते में किया था बदलाव
पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी धनघटा के निर्देश पर पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि भिटहा उर्फ कटहा निवासी राहुल ने वर्ष 2014 में एक पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2015 में पहले पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने के बजाय नाम, जन्मतिथि, पता और अन्य विवरणों में परिवर्तन कर दूसरा पासपोर्ट जारी करा लिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर धनघटा थाने में राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे को सौंपी गई थी। इसके बाद साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

------------------
खलीलाबाद में भी फर्जी पासपोर्ट के मामले में दर्ज है प्राथमिकी, 21 से अधिक
दबोचे गए
जिले के चर्चित 101 फर्जी पासपोर्ट घोटाले में पुलिस की धरपकड़ तेज हो गई है और अब तक 21 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर लुकआउट सर्कुलर के जरिये विदेश से लौटने वाले आरोपियों को दबोचा जा रहा है। हाल ही में आरोपी विजय शुक्ला (निवासी इमिलडीहा, खलीलाबाद) फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाकर दुबई गया था। जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, इमिग्रेशन विभाग ने उसे दबोचकर खलीलाबाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर लाने के बाद समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed