फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested for fraudulently stealing goods

Sant Kabir Nagar News: धोखाधड़ी कर माल हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraudulently stealing goods
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी करके माल हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 12 बोरी चोकर, तीन बोरा चुन्नी, 12 बोरा खंडा दाल, 2 बोरा दर्रा, मोबाइल फोन व बिक्री के 6,850 रुपये बरामद किए हैं। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 26 मार्च को थाना बेलहरकला पर राजेश कुमार गुप्ता निवासी डीघा थाना कोतवाली खलीलाबाद ने तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च की सुबह 8:00 बजे एक फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम अनुज सिंह बताते हुए कहा कि आप अपनी गाड़ी से चोकर व खंडा दाल भेज दीजिए। माल प्राप्त होने पर नकद भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास करके 69 बोरी चोकर व खंडा दाल भेज दिए। जब उनकी गाड़ी बखिरा पहुंची तो उसने ड्राइवर को फोन कर कहा कि गोदाम जंगल बेलहर में है, वहीं गाड़ी लेकर आओ, जिसका मकान है वह व्यक्ति रोड पर मिलेगा और रुकने का इशारा करेगा। जब ड्राइवर गाड़ी लेकर जंगल बेलहर पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति ने हाथ देकर रोका और कहा कि मेरा मकान किराए पर अनुज सिंह ने ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ने मकान मालिक और अनुज के कहने पर उस मकान में माल उतार दिया। उसके बाद अनुज ने ड्राइवर को फोन कर कहा कि तुम बखिरा आओ यहीं पेमेंट देता हूं। ड्राइवर बखिरा पहुंचा और उसको फोन किया तो आरोपी बोला कि अभी बैंक से पैसा निकाल रहे हैं। एक घंटे बाद जब ड्राइवर ने फिर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद हो गया।
फिर राजेश ने अपने ड्राइवर को कहा कि जाओ माल जहां उतारा हे उसे लाद कर ले आओ। जब ड्राइवर जंगल बेलहर उस मकान पर पहुंचा तो मकान मालिक ने बताया कि अनुज ने उन्हें फोन किया था कि वह एक पिकअप भेज रहा है, उसमें सारा माल लदेगा। इसके बाद पिकअप में सारा माल लदवाकर भेज दिया। इस तरह धोखाधड़ी करते हुए उनका पूरा माल हड़प लिया है।
एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एसओ बेलहर कला अनिल कुमार की अगुवाई में गठित पुलिस टीम को कार्रवाई करने के लिए लगाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए धोखे से माल हड़पने की वारदात में संलिप्त आकाश त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को जसवल गांव के पास से 12 बोरी चोकर, 3 बोरा चुन्नी, 12 बोरा खंडा दाल, 2 बोरा दर्रा, मोबाइल फोन व बिक्री के 6,850 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर धारा में बढ़ोतरी की गई है।

------------------------
गुमराह करने के लिए बताया था गलत नाम
एएसपी ने बताया कि आरोपी ने गुमराह करने के लिए गलत नाम बताया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो बताया कि 25 मार्च को चंदन पशु आहार डीघा के मालिक राजेश कुमार गुप्ता को फोन कर पशु आहार कुल मूल्य 83,305 रुपये को डिलीवर करने के लिए बताया। दुकान के मालिक ने उसके बताए गए किराए के मकान पर माल भेजवाया। जंगल बेलहर में उतरवाये गए पशु आहार को भाड़े पर दूसरी गाड़ी भेज कर जसवल थाना बखिरा मंगवा लिया। इसमें काफी बोरों को उसने बेच दिया तथा उसमें से 29 बोरा बचा है। बेचे गए चोकर आदि का रुपये 6,850 उसके पास बचा है।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि फोन करने वाले का नाम अनुज सिंह न होकर आकाश त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवां, गोरखपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed