{"_id":"67f96164a15a08c1030e28e8","slug":"accused-arrested-for-arms-cash-and-two-bikes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131082-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: असलहा, नगदी और दो बाइक के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: असलहा, नगदी और दो बाइक के आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के मरचा गांव के निकट एक युवक को 12 बोर का देसी तमंचा और 17,500 नकद के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि एसआई सचिंद्रनाथ राय हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। उसी समय सूचना मिली कि मरचा गांव के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक के पास पहुंचकर उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक अदद देसी तमंचा, 17500 रुपये नकद, दो बाइक बरामद हुई। पकड़ा गया युवक मुकेश यादव निवासी पिपरपाती थाना लालगंज जिला बस्ती का निवासी है। उससे बरामद हुई बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके विरुद्ध धनघटा थाने में मुकदमा पंजीकृत है। संवाद