फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accidents occurred at different places, three injured

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग जगह पर हुए हादसे, तीन घायल

Thu, 08 Feb 2024 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accidents occurred at different places, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। बुधवार की देर शाम से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह तक अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पहला हादसा धनघटा उमरिया बाजार मार्ग पर नावन गांव के पास हुई। जहां बुधवार की रात 11 बजे नावन कला गांव निवासी अबरार अहमद (25) पुत्र अली अहमद सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान धनघटा की ओर से जा रहे वाहन ने उन्हें चपेट ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरा हादसा अशरफपुर चौराहे पर हुआ। जहां बुधवार की रात करीब नौ बजे बालकेश (60) पुत्र रामराज चौराहे पर पैदल टहल रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजन सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तीसरा हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे धनघटा चौक पर हुआ। गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बैदौली गांव निवासी राजमती देवी पत्नी परदेसी (60) रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। धनघटा में सवारी बदलने के लिए वह सड़क पार करके जा रही थीं कि एक टेंपो ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed