फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accidental injured

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित टेलर रेलिंग तोड़ कर नदी में गिरा, चालक- खलासी घायल

Wed, 21 Jun 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
accidental injured
बीएमसीटी मार्ग पर कठिनइया नदी पुल पर पलटा ट्रेलर।संवाद
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर बाघनगर बाजार के पश्चिम बस्ती-संतकबीरनगर जनपद की सीमा पर कठिनइया नदी के पुल पर मंगलवार की रात अनियंत्रित ट्रेलर रेलिंग से टकराकर नदी में गिर गया। नदी में पानी न होने से ट्रेलर चालक एवं खलासी को मामूली चोटें आईं। पुल में गिरने के बाद ट्रेलर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी बाघनगर सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महराजगंज जिले का ट्रेलर जो गिट्टी लेने बस्ती की ओर जा रहा था। रात करीब दो बजे कठिनाइयां नदी पुल की रेलिंग से टकरा कर नदी में गिर गया। चौकी इंचार्ज बाघनगर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महराजगंज के बाघापार निवासी घायल ट्रेलर चालक शैलेंद्र यादव (25 ) तथा खलासी सुरेश यादव (22) को एंबुलेंस से अस्पताल में भेजवाया। ट्रेलर महराजगंज के निवासी मनोज यादव का है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार नदी इस समय पूरी तरह सूखी है, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुल की रेलिंग से टकराने के कारण पुल एक बार फिर से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
पुल संकरा होने से आए दिन होते हैं हादसे
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर बाघनगर बाजार के पश्चिम बस्ती और संतकबीरनगर की सीमा पर कठिनइया नदी पर बना पुल संकरा होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। बीएमसीटी मार्ग चौड़ीकरण होकर डबल लेन हो गया, लेकिन पुल जस की तस छोड़ दिया गया।
कठिनइया नदी पुल लगभग 200 साल पुराना है। ब्रिटिश शासन में कठिनइया नदी पर पुल बना था। उस समय सिंगल रोड के हिसाब से पुल का निर्माण हुआ था। आठ साल पहले बीएमसीटी मार्ग चौड़ीकरण करके डबल लेन कर दिया गया। पुल की स्थिति जस की तस है। 29 सितंबर 2020 को सिद्धार्थ नगर के उस्काबाजार थाना के एक व्यापारी की चार पहिया गाड़ी पुल से ही गिरकर नदी में डूब गई थी। व्यापारी व ड्राइवर दोनों की मौत हो गई थी।
14 फरवरी 2021 को हरियाणा जा रहा एक ट्रेलर पुल पर ओवरटेक करने के चक्कर में रेलिंग पर चढ़कर लटक गया थ, जिसमें खलासी और ड्राइवर बाल- बाल बच गए थे। बाघनगर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर शकील खान ने बताया कि पुल संकरा होने हमेशा हादसा होता है। बताया कि सड़क चौड़ीकरण होने से तेज रफ्तार वाहन संकरे पुल का ध्यान नहीं देते हैं। बड़े वाहन आने जाने से हिलना शुरू हो जाता है। पुल का चौड़ीकरण भी बेहद जरूरी है।

युवा समाजसेवी वसीम खान ने बताया कि सड़क के साथ पुल भी चौड़ीकरण हो जाता तो हादसे नही होते। पुल के की टूटी रेलिंग तो ठीक करा दी गई, लेकिन पुल चौड़ीकरण कब होगा। अफजाल अहमद ने बताया कि बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण होने से बड़े वाहनों का आना जाना बढ़ गया है। कैम्पियरगंज, सोनौली आदि जगहों पर आने जाने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है, इसलिए वाहन इसी मार्ग से आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed