{"_id":"64860ced0e5795f1420df324","slug":"accidental-death-khalilabad-news-c-7-1-202901-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डंफर में भिड़ी कार, फाइनेंस कंपनी के रीजनल सेल्स हेड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डंफर में भिड़ी कार, फाइनेंस कंपनी के रीजनल सेल्स हेड की मौत
Sun, 11 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
दिनेश मिश्रा की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह सड़क के किनारे खड़े डंपर में एक कार पीछे से जा भिड़ी। कार चला रहे एक फाइनेंस कंपनी के रीजनल सेल्स हेड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीजनल सेल्स हेड जौनपुर के रहने वाले थे।
जौनपुर के चिंतामणिपुर ओझापुर कोतवाली जौनपुर निवासी दिनेश मिश्र पुत्र जय प्रकाश 40 वर्ष गोरखपुर में एक फाइनेंस कंपनी में रीजनल सेल्स हेड के पद पर कार्यरत थे। उनका परिवार फैजाबाद आया हुआ था। रविवार की सुबह वह फैजाबाद में परिवार से मिलने जा रहे थे। वह अभी खलीलाबाद कोतवाली के डीघा फ्लाईओवर के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे खड़े डंपर में पीछे से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डंपर में घुस गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना किसी ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एबुलेंस से लोगों ने उन्हें कार से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दिनेश की जेब से मिले पर्स व मोबाइल पर आ रहे फोन से उनके परिजनों को जानकारी दी गई। परिजन जौनपुर से चल चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि हादसे में एक की मृत्यु हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
000000000000000
मृतक के गले से चेन निकालने का प्रयास
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के डीघा फ्लाईओवर के पास हुई घटना के बाद मृतक दिनेश मिश्र के गले से चेन और मोबाइल निकालने का एक व्यक्ति प्रयास कर रहा था। उसी दौरान पौली क्षेत्र के बाराकोनी के रहने वाले अब्दुल सलाम ने दिलेेरी दिखाई और उस व्यक्ति से चेन छीन ली, और उसको खूब खरीखोटी सुनाई। जिस एंबुलेंस से दिनेश मिश्र को जिला अस्पताल लाया गया, उसी एंबुलेंस से अब्दुल सलाम भी अस्पताल आए। जब तक परिजन नहीं आ गए तब तक वह अस्पताल में ही मौजूद रहे। परिजनों के आने के बाद उन्होंने चेन, मोबाइल व पर्स सौंप दिया। उनकी इस दिलेरी की चर्चा मौजूद लोग कर रहे थे।