फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accidental death

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 17 May 2023 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
accidental death
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अमवा चौराहे पर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेतिया बिहार निवासी 22 वर्षीय अभिषेक कुमार गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र के भटहट में एक फाइनेंस कंपनी में कार्य कर रहे थे। मंगलवार की सुबह वह बाइक से परतावल कलेक्शन करने जा रहे थे। अमवा चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

...
दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के नौनिया में मंगलवार की दोपहर विपरीत दिशा से आ रही दो गाड़ियों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैंं। चौक निवासी श्याम सुंदर तिवारी बोलेरो से पूरे परिवार के साथ बरगदवा बाजार जा रहे थे। नौनिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी से बोलेरो की टक्कर हो गई। प्रभारी कोतवाल अरुण दूबे ने बताया कि कोई हताहत नहीं है। दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed