{"_id":"5f5121d58ebc3e5316619648","slug":"accident-khalilabad-news-gkp364066698","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर एक शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर एक शख्स की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमी नदी में मछली पकड़ने घर जा रहे थे बालूशासन निवासी रामरेहारी
अमर उजाला ब्यूरो
बघौली। मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार को करैली चौराहे के पास कार की चपेट में आने से एक शख्स घायल हो गया। लोग उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बालूशासन निवासी 58 वर्षीय रामरेहारी साहनी पुत्र सितई बृहस्पतिवार को आमी नदी में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। अभी वह खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग पर करैली चौराहे के पास पहुंचे ही थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पत्नी सोनमती, पतोहू विजय लक्ष्मी और परिवार की पायल, इन्द्रासनी, सपना का रो- रो कर बुरा हो गया। एसओ बखिरा रोहित प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार चालक का पता लगाकर पकड़ लिया जाएगा।