{"_id":"68e6aa1f5e0dfca8a90e3617","slug":"accident-case-registered-against-pickup-driver-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139510-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिकअप चालक पर हादसे का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिकअप चालक पर हादसे का केस दर्ज
Wed, 08 Oct 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित जानू कुमार निवासी बयारा ने अपने शिकायत में बताया कि उनका भाई संजय कुमार व भतीजा दिव्यांश 15 सितंबर को रात 11 से 12 बजे के बीच बाइक से निजी कार्य निपटाकर घर आ रहे थे।
बडगो पहुंचते ही काफी तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक पिकअप के चालक ने पीछे से आकर भाई की बाइक में साइड मार दिया। जिससे भाई को काफी गंभीर व भतीजे को छिटपुट चोट आई। दोनों को दवा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर भाई की गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भाई को लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि मामले में पिकअप के चालक अज्ञात पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद