फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ABVP workers blow Mamma's effigy

अभाविप कार्यकर्ताओं ने ममता का पुतला फूंका

Mon, 04 Feb 2019 11:29 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers blow Mamma's effigy
अभाविप कार्यकर्ताओं ने ममता का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैंक चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह तानाशाही रवैया अपना रही हैं। संवैधानिक संस्थाओं के काम में बाधा डालकर संविधान का माखौल उड़ा रही हैं।  
विज्ञापन

परिषद के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे बैंक चौराहे के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल ने कहा कि देश डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान से चलता है, लेकिन ममता बनर्जी इसे नहीं मान रही हैं। पश्चिम बंगाल में विरोधी दल के कार्यकर्ताओं की हत्या आम बात हो गई है। भ्रष्टाचार के आरोपी अफसर के घर छापेमारी करने गई सीबीआई टीम के सदस्यों को ही हिरासत में ले लिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुमार ने कहा कि ममता बनर्जी जैसे लोग देश में तानाशाही के दम पर अपना राज कायम करना चाहते हैं, जिसे युवा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान हर्ष सिंह, विवेक चौधरी, मानवेंद्र सिंह, अनुराग उपाध्याय, रितेश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed