फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Abu Hanjala became Hafiz-e-Quran in 13 months

Sant Kabir Nagar News: 13 माह में हाफिज ए कुरान बने अबू हंजला

Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Abu Hanjala became Hafiz-e-Quran in 13 months
सेमरियावां। ब्लाॅक के उंचहराकला गांव के अबू हंजला ने कम उम्र में कुरान पाक को कंठस्थ कर हाफिज-ए-कुरान बन गए। इस उपलब्धि पर लोगों ने मुबारकबाद पेश की और आगे बेहतर तालीम के हौसला अफजाई की। मदरसा तालीमुद्दीन उंचहराकला में हाफिज अबू सालिम की निगरानी में अबू हंजला पुत्र उबैदुल्ला उर्फ जुग्गू चौधरी ने 14 वर्ष की उम्र में 13 माह की कड़ी मेहनत के बाद पूरा कुरान कंठस्थ कर लिया। हाफिज अबू सालिम ने बताया कि बहुत खुशनसीब हैं वो जिनकी औलाद हाफिज ए कुरान बनती है। उबैदुल्ला उर्फ जुग्गू चौधरी ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इस दौरान हाजी यूनुस, पूर्व विधायक डाॅ. अय्यूब, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महताब आलम लड्डू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, प्रधान अफजाल अहमद, अब्दुल हकीम आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed