फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Abhay and Neha lead in 100 meter race

Sant Kabir Nagar News: 100 मीटर दौड़ में अभय और नेहा सबसे आगे

Sat, 21 Sep 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Abhay and Neha lead in 100 meter race
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक और बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। 100 मीटर दौड़ में अभय और नेहा प्रथम, लांग जंप में सनी और सुमन प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में कुल 228 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड में अभय और नेहा पाल प्रथम रही। सूरज और सुमन द्वितीय स्थान पर रही जबकि विवेक और कुशलावती तीसरे पर रही।
विज्ञापन

इसी तरह से 200 मीटर दौड में अमरजीत यादव और अंशिका प्रथम रही। राजन और चांदनी द्वितीय तथा विनय और किंजल तीसरे पर रही। 400 मीटर दौड में संजय और रेनू प्रथम, शशि और नेहा द्वितीय तथा सूर्य प्रकाश और रोशनी तीसरे पर रही। 800 मीटर दौड़ में आलोक यादव और प्रिया प्रथम, विकास और मानसी यादव द्वितीय तथा निहाल और रजनी तीसरे पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 1500 मीटर दौड़ में अनीस यादव और संगीता प्रथम, गौरव प्रताप और सृष्टि द्वितीय तथा बरकत अली और अंकित तीसरे पर रही। इसके अलावा 3000 मीटर दौड में अतुल और नीलू प्रथम, सत्यम और मानसी द्वितीय तथा कृष्णा और संजना मिश्र तीसरे पर रही।

ऊंची कूद में सनी और सुमन प्रथम, शनी गुप्ता और अंशिका द्वितीय तथा ओम प्रकाश और नेहा पाल द्वितीय स्थान पर रही। शाटपुट में सूरज चौरसिया और संजना मिश्रा प्रथम, अमन पटेल और कुशलावती यादव द्वितीय तथा सत्यम चौधरी और मानसी यादव तीसरे पर रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव बीके विश्वास, जिला वाॅलीबाॅल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव, दीपक यादव, संदीप कुमार, अनुज, मनोज यादव, यादवेन्द्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed