फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Abdul Kalam, who was arrested in the encounter, was involved in buying and selling animals.

Sant Kabir Nagar News: मुठभेड़ में गिरफ्तार अब्दुल कलाम करता था पशुओं की खरीद-बिक्री

Sun, 11 Jan 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Abdul Kalam, who was arrested in the encounter, was involved in buying and selling animals.
संतकबीरनगर। पुलिस की जांच में पता चला है कि रक्शाकला गांव निवासी गिरफ्तार आरोपी अब्दुल कलाम पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। वह साप्ताहिक बाजार में पशुओं को खरीदता और बेचता था। अन्य आरोपी भी उसके गांव के आसपास के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सभी गोकशी के बाद आसपास के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में प्रतिबंधित मांस बेचने की फिराक में थे। पुलिस को मौके से काफी प्लास्टिक की थैली भी बरामद हुआ था। रक्शा कला गांव निवासी अलाउद्दीन उर्फ कोईल का ही सिर्फ आपराधिक इतिहास पुलिस को मिला है।
विज्ञापन

रक्शाकला गांव स्थित बाग में गोकशी की सूचना के बाद पुलिस की तीन टीमों ने बृहस्पतिवार रात तस्करों की धर पकड़ के लिए घेराबंदी शुरू की। पुलिस से खुद को घिरता देखकर तस्कर से फायर कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एकलाख निवासी कथकपुरवा थाना रुधौली जनपद बस्ती व रक्शा कला गांव के अलाउद्दीन उर्फ कोईल के पैर में गाेली लगी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अंधेरे का फायदा उठाकर करमाखान गांव के दो सगे भाई अनीश व समीम तथा रक्शाकला के अब्दुल कलाम भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को सुबह मुठभेड़ के दौरान अब्दुल कलाम को भी गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अब तक वे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि तीन तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed