{"_id":"62cf08e774449903ea5e0b1d","slug":"ab-kotedaar-sanchaalit-karenge-sahaj-janaseva-kendr-khalilabad-news-gkp443583475","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोटेदार संचालित करेंगे सहज जनसेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोटेदार संचालित करेंगे सहज जनसेवा केंद्र
विज्ञापन

कोटेदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
ग्रामीणों को गांव में ही मिल जाएगी सुविधा
संतकबीरनगर। गांवों में उचित दर विक्रेता की दुकान से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद जगी है। क्योंकि कोटेदार सहज जनसेवा केंद्र भी संचालित करेंगे। यहां से ग्रामीणों को आय, जाति, निवास आदि प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इससे कोटेदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो ग्रामीणों को गांव में ही जरूरी सुविधाएं मिल जाएंगी।
जिलापूर्ति अधिकारी राजीव कुमार शुक्ला के मुताबिक शासन की सोच है कि कोटेदारों को स्वालम्बी बनाने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। इसके लिए उनकी दुकान को सहज जन सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। जिले में 850 से अधिक उचित दर विक्रेता हैं। यह कार्ड धारकों को अनाज का वितरण करते हैं, उस पर उन्हें लाभांश मिलता है। लाभांश कई वर्षों से बढ़ा नहीं है।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 बजे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर से इस योजना के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लिंक कोटेदारों को भेजा जाएगा। विकास भवन में कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कोटेदारों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
...
कोट
उचित दर विक्रेता की दुकान को सहज जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना के बारे में जानकारी देंगे। इससे कोटेदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ग्रामीणों को पास में ही आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के साथ अन्य सेवाएं मिलेंगी।
-मनोज कुमार सिंह, एडीएम