फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   AB cable blast at some places and wires breaking at some places

Sant Kabir Nagar News: कहीं एबी केबल ब्लास्ट तो कहीं टूट रहे तार

Tue, 30 Jul 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
AB cable blast at some places and wires breaking at some places
- रविवार रात में शहर में कई जगह फाल्ट की समस्या
विज्ञापन

- तापमान बढ़ने से बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा असर
- लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। तापमान बढ़ने से कहीं एबी केबल ब्लास्ट हो जा रहा है तो कहीं तार टूट जा रहा है। जिसके चलते सप्लाई ठप हो जा रही है। शहरवासियों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार की रात में शहर में कई जगह फाल्ट की समस्या आई। इसमें तितौवा में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई तो टीचर्स काॅलोनी में तार टूट कर गिर गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते बिजली आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। शनिवार की रात में जहां पावर हाउस में ब्लास्ट होने के कारण उपभोक्ताओं को रात भर परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं रविवार की रात में तितौवा मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिससे करीब दो घंटे तक गर्मी से जूझना पड़ा। बिजली कर्मियों ने प्रयास कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


इसके अलावा रविवार की रात में ही टीचर्स कॉलोनी में तार टूट कर गिर गया। जिसके कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान पंखे, कूलर बेकार हो गए। इस क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार, दयाराम आदि ने बताया कि रात के समय में अक्सर बिजली आपूर्ति किसी न किसी वजह से ठप हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लो वोल्टेज की समस्या बनी मुसीबत
तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति जहां लड़खड़ाने लगी है वहीं लो वोल्टेज की समस्या भी बनी है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर देहात तक लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं। शहर के अंसार टोला, छोटी सरौली, बड़गो, मैलानी और ग्रामीण क्षेत्र के धवरिया, सहसरावमाफी, नहसापार, चकदही आदि क्षेत्रों में केबल ब्लास्ट हो गया। उसके बाद बिजली आई तो लो वोल्टेज की समस्या बनी है। बड़गो के लोगों ने तो लो वोल्टेज की समस्या के लिए डीएम से गुहार भी लगा चुके हैं।



बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने से थोड़ी दिक्कत आई है। जहां पर गड़बड़ी की सूचना मिल रही है, वहां कर्मियों को लगाकर ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही इसमें सुधार होगा।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed