फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aavya was the winner in speech, Ankita and Sania were winners in quiz.

Sant Kabir Nagar News: भाषण में आव्या, क्विज में अंकिता और सानिया रहीं विजेता

Wed, 08 Nov 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Aavya was the winner in speech, Ankita and Sania were winners in quiz.
एचआर इंटर कॉलेज की अटल टिकरिंग लैब में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ​विजयी प्रतिभागी।
संतकबीरनगर। भारतीय वैज्ञानिक, भारत रत्न प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के जन्मदिन पर एचआर इंटर कॉलेज की अटल टिंकरिंग लैब में मंगलवार को क्विज, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। भाषण में 11वीं की छात्रा आव्या पांडेय प्रथम, 12वीं की सानिया जावेद द्वितीय और 12वीं की छात्रा इशिका वर्मा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रसायन प्रवक्ता मनोज कुमार मिश्र, हिंदी प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता इंद्रेशधर दुबे शामिल रहे। इसी तरह से क्विज प्रतियोगिता में अंकिता मिश्रा एवं सानिया जावेद को संयुक्त रूप से प्रथम, विवेक प्रताप सिंह द्वितीय तथा सुमित वर्मा एवं आकांक्षा सिंह को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में भौतिक प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह, रसायन प्रवक्ता मनोज मिश्र शामिल रहे। कला प्रतियोगिता विवेक प्रताप सिंह को प्रथम, युवांका को द्वितीय, शिवांगी सौरभ तृतीय, खुशबू यादव चतुर्थ, सोनम यादव पंचम, चंद्र प्रकाश को छठवां, आकांक्षा गुप्ता को सातवां, राम आशीष सिंह को आठवां, अमन कुमार को नौवां और दसवें नंबर पर संयुक्त रूप से अनामिका सिंह, आकांक्षा सिंह और अंजू प्रजापति तथा अनुमेहा पाठक रहे।
विज्ञापन

आयोजक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सीवी रमन के जन्मदिन पर हमें एक शिक्षक के रूप में संकल्प लेना है कि हम छात्रों को ऐसी शिक्षा देंगे, जिससे वे याद करने की प्रवृत्ति से दूर होकर क्रिएटिव होकर कार्य करें। मनोज कुमार मिश्र ने विभिन्न प्रकार के सीवी रमन के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उदयभान सिंह, मुकेश कुमार, अश्विनी श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय, अमरेश पांडेय, ओंकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed